फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हवन-यज्ञ में आहुति देकर पितरों का किया स्मरण

विज्ञापन
बूढ़पुर स्थित भगवान परशुराम शिक्षा समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। बूढ़पुर स्थित भगवान परशुराम शिक्षा समिति परिसर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर सुबह आठ बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति अध्यक्ष सत्य प्रकाश गौतम की अध्यक्षता तथा आचार्य विशाल शास्त्री के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष दीपक मुद्गल मौजूद रहे। सत्य प्रकाश गौतम ने कहा कि हवन-यज्ञ में आहुति देकर पितरों का स्मरण किया गया। उन्होंने प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए समाज के लोगों से सहयोग की अपील की। दीपक मुद्गल ने कहा कि भवन निर्माण के लिए राजनीतिक स्तर पर सहयोग लेने का प्रयास किया जाएगा। महासचिव अजय शर्मा एडवोकेट ने बताया कि संस्था अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ रही है। लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि संस्था सीएसआर फंड के लिए हरियाणा सरकार में पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें