गांव खालेटा की ढाणी में पौधरोपण के दौरान एकत्रित ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
खोल। गांव खालेटा की ढाणी में नर्मदा देवी की पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन किया गया। लोगों ने कहा कि अपने बुजुर्गों और पूर्वजों की याद में समाजहित के कार्य करने चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके। इस मौके पर पंच मनोज, पूर्णमल, कोच विजय कुमार मौजूद रहे।