फोटो : 07रेवाड़ी। यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे आमजन। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हुड़िआ जैतपुर श्यामबाबा धाम की 14वीं पदयात्रा का शुभारंभ हरिओम अग्रसेन अस्पताल से आरती व भजन वंदना के साथ किया गया।
यात्रा का नेतृत्व संस्थापक उद्यमी एमपी गोयल, भगवान परशुराम शिक्षा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश गौतम और सेवा भारती के कार्यकारी अध्यक्ष हरि लक्ष्मी नारायण ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष-महिलाएं, युवा उपस्थित रहे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के श्याम प्रेमियों को जोड़ना, इलाके के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाना, आपसी मेलजोल से रोजगार के अवसर पैदा करना आदि रहा। इस यात्रा में गुड़गांव से रोशन मेहंदीरता, नारनौल के कुलभूषण गर्ग, सांवलराम यादव, राकेश शर्मा, सरोज भारद्वाज, सतीश भारद्वाज, राधा देवी, राजकुमार यादव, जयप्रकाश आर्य, धर्मवीर आर्य, श्याम सुंदर गोविंदपुरी मौजूद रहे।