फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 2023 में पूरा होना था ओवरब्रिज का काम, 2024 में भी नहीं हुआ

विज्ञापन
शहर के भाड़ावास फाटक पर चल रहा ओवरब्रिज बनाने का कार्य।
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के भाड़ावास रेलवे फाटक पर एचएसआरडीसी की ओर से करवाया जा रहा ओवरब्रिज निर्माण कार्य इस साल पूरा होता नहीं दिख रहा है। ओवरब्रिज निर्माण की डेडलाइन निकलने के बाद अभी और समय बढ़ाया गया है। नवंबर 2021 में शुरू हुआ आरओबी का कार्य नवंबर 2023 में पूरा होना था। आरओबी का अभी तक करीब 80 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। रेलवे की ओर से अपने हिस्से का कार्य भी शुरू करवा दिया गया है। अभी रेलवे की ओर से पिलर समेत अन्य मैटेरियल डाला गया है। भाड़ावास रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण जल्द कराने के लिए स्थानीय निवासी काफी समय से मांग उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि एचएसआरडीसी की ओर से अपना 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन रेलवे विभाग ने जिस कंपनी को टेंडर दिया हुआ है, उन्होंने अपना कार्य देरी से शुरू किया है।
विज्ञापन

धीमे निर्माण कार्य से लोग प्रभावित
ओवरब्रिज का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण आसपास की चार कॉलोनियों व मार्ग के कई गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। ओवरब्रिज के रुके कार्य के कारण परशुराम कॉलोनी, हंस नगर, न्यू आदर्श नगर व कंपनी बाग कॉलोनियों के निवासियों को जाने आने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।
कॉन्ट्रेक्टर के अनुसार चार महीने का काम बाकी
कॉन्ट्रेक्टर के अनुसार रेलवे को छोड़कर बाकी काम करीब चार महीने का बचा हुआ है। अगर रेलवे अपना कार्य समय से शुरू करती तो आरओबी कार्य जल्द ही पूरा हो जाता। रेलवे के काम में देरी के कारण स्थानीय लोगों को ओवरब्रिज की सुविधा के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज निर्माण की लागत करीब 60 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें 37 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार वहन करेगी, जबकि बाकी केंद्र सरकार रेलवे के माध्यम से खर्च कर रही है।
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग से निकल रहे लोग
भाड़ावास फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को वैकल्पिक मार्ग रामपुरा और बिठवाना से अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। भाड़ावास फाटक बंद होने के बाद फाटक पार जाने और शहर में आने वाले लोगों के लिए दो ही वैकल्पिक मार्ग हैं। लोग रामपुरा से बारा पत्थर मंदिर से सीधे भाड़ावास मार्ग पर जा सकते हैं तथा दूसरे विकल्प में बावल रोड से गांव बिठवाना होते हुए भाड़ावास रोड से आवागमन किया जा रहा है।

भाड़ावास फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज का कार्य मई तक पूरा होने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है। जून तक लोगों के आवागमन के लिए ओवरब्रिज खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

-सोमबीर दहिया, डीएम, हरियाणा स्टेट रोड और ब्रिज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें