फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा तय

Tue, 09 Sep 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में विभिन्न मंडलों की महिला प्रभारियों एवं पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान सामाजिक गतिविधियों, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविरों और गरीबों एवं जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया। बैठक में हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है और निवेश के मामले में हरियाणा अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें