फोटो : 31गांव बव्वा में आयोजित योग शिविर। स्रोत : समिति
कोसली। गांव बव्वा में पतंजलि के पांच संगठनों की तरफ से भारतीय स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी दयानंद आर्य की अध्यक्षता में 15 दिवसीय सहयोग शिक्षक शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी, तहसील प्रभारी भारतीय स्वाभिमान के तहसील प्रभारी, सहयोग शिक्षक और मुख्य योग शिक्षक ने अपना सहयोग दिया। समिति की महिला जिला प्रभारी सरोज यादव व तहसील प्रभारी राजेश बाई ने साधकों को योगाभ्यास कराया। सातवें दिन के सत्र का योगाभ्यास प्रहलाद सिंह कराया गया। संवाद