कार्यक्रम में पहुंचे विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार। स्रोत : स्कूल
कुंड। खंड खोल के गांव राधा की ढाणी निवासी प्रिंसिपल ओमपाल यादव शिक्षा विभाग में अपनी 38 वर्षों की सेवा देने के पश्चात सेवानिवृत हो गए। ओमपाल गांव रामबास के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत हुए हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समस्त स्कूल स्टॉफ ने उनका स्वागत करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार पहुंचे। इस मौके पर जिला प्रमुख डॉक्टर राकेश कुमार, सेवानिवृत डीईओ धर्मवीर बलड़ोदिया, सन्तोष चौहान, विश्वेश्वर कौशिक, बीईओ दिलबाग, कमल सिंह ओर कुलदीप ने शामिल होकर ओमपाल सिंह को बधाई दी।