फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाबू बालमुकुंद गुप्त हिंदी सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद की देखरेख में करनावास में बाबू बालमुकुंद गुप्त हिंदी सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में युवा कवि मनोज कौशिक ने मुख्य वक्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश भारद्वाज और हिम्मत सिंह यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के मसीहा एवं हिंदी गद्य के जनक बाबू बालमुकुंद गुप्त के बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें