फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ओपन जिम की मरम्मत 13 जुलाई तक करने का आदेश

Sun, 21 Apr 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुनील भार्गव
विज्ञापन
रेवाड़ी। वरिष्ठ अधिवक्ता और सीएलजी समिति के चेयरमैन सुनील भार्गव ने पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट में शिकायत दायर कर बताया था कि शहर के पार्कों के झूले और ओपन जिम की हालत खराब गई है। इसको ठीक करने के आदेश दिए थे। नगर परिषद ने समय रहते कार्य पूरा नहीं कराया था। सुनील भार्गव ने एक इजरा सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में दायर की थी। इसमें शनिवार को पेशी थी।
विज्ञापन

नगर परिषद रेवाड़ी को कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा था कि अभी तक क्या कार्रवाई की। इस पर नगर परिषद ने एक वर्क आर्डर दिया। इसमें नगर परिषद ने यह बताया कि शहर में ओपन जिम हैं, उनकी मरम्मत के लिए ठेका 14 लाख 52 हजार 19 रुपये में दिया गया है। सभी ओपन जिम की मरम्मत 13 जुलाई तक करने का आदेश दिया गया है। नगर परिषद ने बताया कि मरम्मत के लिए 14 लाख 52 हजार 19 रुपये का ठेका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें