रेवाड़ी। मॉडल टाउन में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क एवं लाइब्रेरी में हुई बैठक में लाइब्रेरी के सुंदरीकरण, डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों पर हुई। साथ ही 18 मार्च को आगरा में धम्म भूमि के संस्थापक श्रद्धेय भंते डॉ. करुणाशील राहुल के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले धम्म कारवां कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। सेवा स्तंभ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला प्रधान भगत सिंह बौद्ध ने बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा 13 मार्च को जारी पत्र को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई और इसका विरोध किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि इस पत्र के माध्यम से राज्य सरकार ने 1 जनवरी 2028 से कर्मचारियों, पेंशनरों तथा अन्य श्रेणियों को मिलने वाली एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) सुविधा या उसके स्थान पर दिए जाने वाले एक माह के वेतन व पेंशन से संबंधित पूर्व निर्देशों को वापस लेने का निर्णय लिया है। बैठक में महासचिव आचार्य कांशी राम खिंची, एडवोकेट राज कुमार जलवा, सत्यवीर गोठवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल दहिया, होशियार सिंह बिहागरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।