फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का किया विरोध

Tue, 16 Jun 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जन आंदोलनों से जुड़े राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसान और मजदूर विरोधी बताते हुए इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कृषि एवं डेयरी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खोलने से देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। उनके अनुसार मक्का, सोयाबीन, दूध, सेब, अखरोट, बादाम और कपास जैसे उत्पादों के आयात बढ़ने से भारतीय किसानों की उपज के लिए बाजार सीमित हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह समझौता बड़े कॉर्पोरेट घरानों के हित में किया गया है। कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर मजबूत संयुक्त किसान आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें