रेवाड़ी। रेलवे की ओर गर्मियों की छुटिटयों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-हरिद्वार-साबरमती (04 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवा का संचालन आज से किया जा रहा है। इस ट्रेन का ठहराव रेवाड़ी स्टेशन पर भी होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा 14, 17, 20 व 23 मई को साबरमती से शाम को 18.45 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 19.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा 15, 18, 21 व 24 मई को हरिद्वार से रात 21.45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। इस रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड जं., अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 2 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।