फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की निकासी का स्थायी समाधान करने वाले ही उम्मीदवार को सौंपेंगे गांव की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। पंचायत चुनावों को तारीख नजदीक आने के साथ लोगों में भी उम्मीदवारों को लेकर चर्चा बढ़ रही है। इसी के तहत राजस्थान सीमा से सटे जिले के गांव कनुका की आबादी करीब 1800, मतदाताओं की संख्या 1270 और पंचायत में 8 वार्ड शामिल हैं। गांव की मूल समस्या गंदे पानी की निकासी की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार वे उसी उम्मीदवार को अपना वोट देंगे, जो गंदे पानी की निकासी का स्थायी समाधान कराने वाला होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कनुका गांव के साथ आरामनगर गांव भी जुड़ा हुआ है। गांव की कमान पिछले कार्यकाल में अनुसूचित जाति के पुरुष के हाथ में थी। दोनों गांवों के ग्रामीण अबकी बार सामान्य वर्ग के पुरुष के हाथ में गांव की चौधर सौंपेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में दो जोहड़ भी बने हुए हैं वो भी गंदे पानी के भरे रहते हैं। जोहड़ों में से गंदा पानी निकलवाकर नहर का साफ पानी भरवाया जाए। ताकि पशुओं के पीने के काम आ सके। इसके अलावा गांव में स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य सेवा व खेल मैदान के अलावा भी समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को कहना है कि केवल कनुका गांव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला और आरामनगर में राजकीय प्राथमिक पाठशाला थी वो अब बंद हो चुकी है। अब दोनों गांवों का एक ही स्कूल है। गांव के बच्चे निजी स्कूल या बाहर गांवों के सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए जाते हैं। गांव में परिवहन सुविधा ठीक है। हरियाणा रोडवेज की बस करीब 4-5 दिन में चक्कर लगाती है।
विज्ञापन

--------
लोग बोले
गांव के विकास और भाईचारे में अग्रिम भूमिका निभाने वाले और बच्चों के लिए खेलकूद व शिक्षा की व्यवस्था करने वाले ही उम्मीदवार को वोट देंगे। गांव में गंदे पानी की निकासी की मुख्य समस्या है। इसका समाधान होना चाहिए।
-मुकेश कुमार, ग्रामीण
---
गांव में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए व युवाओं के उन्नत भविष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करने वाले व्यक्ति को ही गांव के सरपंच बनाने में भागीदारी निभाना चाहिए। गंदे पानी की निकासी की समस्या से लोग परेशान हैं। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
- संजय चौहान
-----
जो गांव की मुख्य समस्या का समाधान करवाए और गांवों की समस्या को प्रशासनिक स्तर पर जाकर आसानी से समाधान करवा सके, उसी को गांव की चाबी सौंपेंगे। गांव के दोनों जोहड़ों में गंदा पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका समाधान होना चाहिए।
-अमित कुमार
-गांव में भाई चारे के साथ गांव में शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी जरूरतों को पूरा करने के साथ गांव के विकास कराने वाले को ही शिक्षित उम्मीदवार को गांव का सरपंच बनवाएंगे।
- विनोद कुमार
जो गांव में भेदभाव ना रखकर हर कहीं एक समान विकास कराने के साथ हर किसी की बात सुनने का मौका दें। सभी के दुख दर्द में काम आए। साथ ही गांव की समस्याओं का प्रमुखता से हल कराने वाला हो, उसे इस बार चुनाव में चुनेंगे।
- अजीत शर्मा
कोट
मैंने मेरे कार्यकाल में गांव की सभी गलियां पक्की कराई, बस स्टैंड पर चौक व टीन शेड, हरिजन चौपाल बनाने के अलावा पंचायत घर की चहारदीवारी करवाई गई। वहीं गांव आराम नगर की गलियों बनाने के साथ कुछ अधूरे कार्य रह गए , जिसके लिए लगभग 5लाख रुपये का अनुदान की राशि खाते में बची हुई है।
विज्ञापन

- निवर्तमान सरपंच बाबूदान सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें