फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिनभर ऑनलाइन पोर्टल रहा बंद, शाम चार बजे हुआ शुरू

Tue, 20 Jun 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लंबे इंतजार के बाद सोमवार दोपहर बाद नए सत्र के दाखिलों के लिए पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा आरंभ हुई, लेकिन चार बजे तक पोर्टल बंद रहने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर बाद चार बजे के करीब उच्चतर शिक्षा निदेशालय का ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल में पंजीकरण का लिंक जारी हुआ। महाविद्यालयों में शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य ऑनलाइन दाखिला के लिए पंजीकरण सुविधा आरंभ होने का इंतजार करते रहे। तीन बजे के करीब बारिश होने से अधिकतर स्टाफ और विद्यार्थी अपने घर लौट चुके थे।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में विभिन्न कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षाएं संचालित होने के कारण दाखिले के लिए पंजीकरण कराने के लिए विद्यार्थियों को एक बजे तक का समय दिया गया था। दोपहर बाद ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण सुविधा का लिंक जुड़ने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। अब मंगलवार से महाविद्यालयों में चहल पहल बढ़ने की संभावना है।

ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को बड़ी सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों को अपने नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि एक बार भरने के बाद उसमें सुधार करने का विकल्प नहीं मिलेगा। इसलिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। दाखिला के नोडल अधिकारियों का कहना है कि अक्सर विद्यार्थी विषय चयन, महाविद्यालय का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण में गलतियां करते हैं। कई बार इनमें सुधार करना काफी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें