बुधवार की सुबह घर से घूमने निकले 35 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। गांव जुडडी निवासी सुनील सुबह चार बजे सैर पर घूमने निकाला। इस दौरान अज्ञात वाहन चालक ने सुनील को रौंद दिया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। नाहड़ चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि हमें सुबह सूचना मिली कि गांव के पास से निकलने वाले रोड़ पर गांव के सुनील का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद