फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गृह विज्ञान की 23 परीक्षा केंद्रों पर एक हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Fri, 15 Mar 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को हरियाणा बोर्ड की गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। 23 परीक्षा केंद्रों पर एक हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर 12 बजे परीक्षार्थी पहुंच चुके थे। परीक्षा केंद्रों पर गेट पर ही विद्यार्थियों की गहन चेकिंग करने के बाद ही केंद्र के अंदर जाने दिया जा रहा था। परीक्षा 12:30 बजे शुरू होकर साढ़े 3 बजे तक चली। केंद्रों पर किसी भी तरीके की परेशानी न हो इसके लिए लगातार एक टीम परीक्षा केंद्रों का दौरा करती नजर आई। इसके साथ ही आसपास के सभी स्टेशनरी के दुकानों को बंद करवाने के साथ ही धारा 144 लगाई गई थी। ताकि नकलविहीन परीक्षा करवाई जा सके।
विज्ञापन

12वीं की परीक्षा देने आई काजल, तान्या, खुशबू, रोहिणी ने बताया कि वीरवार को गृह विज्ञान का पेपर था। प्रश्न आसान था। सभी ने पूरा पेपर हल किया। उम्मीद है कि पेपर अच्छा होने के साथ ही परिणाम भी अच्छे आएंगे। वहीं बोर्ड सुपरिटेंडेंट प्रदीप कुमार का कहना है कि वीरवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 23 केंद्रों पर आयोजित हुई। करीब एक हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। नकल का कोई केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें