फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 23 केंद्रों पर एक हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Fri, 15 Mar 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को हरियाणा बोर्ड की 10वीं की फिजिकल एजुकेशन, सिक्योरिटी व कृषि की परीक्षा हुई। 23 केंद्रों पर करीब एक हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस प्रशासन की ओर से निगरानी करने के साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की जांच करने के बाद ही कक्ष में जाने दिया जा रहा था। वहीं परीक्षा केंद्रों पर 12 बजे से ही परीक्षार्थी की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। 12वीं की आज पंजाबी विषय की परीक्षा होगी। 20 केंद्रों पर करीब पांच सौ विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


10वीं की परीक्षा देने आए धीरज, अंशु, रितिक ने बताया कि शुक्रवार को सिक्योरिटी की परीक्षा थी। विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर काफी आसान था। इसके चलते पेपर हल करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा देने आए सोमबीर और राजेश ने बताया कि पेपर देने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
वहीं बोर्ड सुपरिटेंडेंट प्रदीप कुमार का कहना है कि शुक्रवार को हरियाणा बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा 23 केंद्रों पर आयोजित हुई। नकल का कोई केस सामने नहीं आया है। करीब एक हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें