फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निजी स्कूल बस की टक्कर से एक व्यक्ति घायल

Tue, 30 Jul 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 4रेवाड़ी। प्राइवेट स्कूल के बस ड्राइवर को पकड़े खड़े ग्रामीण। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव नैनसुखपुरा के पास एक निजी स्कूल की बस की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ लिया।
ग्रामीणों का आरोप था कि चालक शराब पीकर बस चला रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक का मेडिकल कराया लेकिन जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। सोमवार की सुबह गांव नैनसुखपुरा के पास से गुजर रही एक निजी स्कूल बस की साइड से टक्कर लगने से एक ग्रामीण घायल हो गया। इस घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और बस को रोक लिया। ग्रामीणों नें बस चालक को नीचे उतार लिया। स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि युवक खेत से घास लेकर आ रहा था। उसकी घास की गठड़ी बस के साइड मिरर से टच हो गई। युवक की हाथ पर चोट आई है। युवक से हमारी बातचीत हो गई है। उसका इलाज कराया जा रहा है। चालक से गलती तो हुई है पर उसने शराब नहीं पी थी।
विज्ञापन



वर्जन
बस चालक का मेडिकल कराया गया लेकिन जांच में चालक के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। हादसे की किसी ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - भगवत प्रसाद, प्रभारी, रोहड़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें