फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीसरे दिन कोसली विस से हुआ एक नामांकन

Sun, 08 Sep 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 11रेवाड़ी। कोसली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करते सोसलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडयया क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र से सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के प्रत्याशी रामकुमार पुत्र गुरदयाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। एसडीएम कोसली व आरओ जयकुमार यादव ने नामांकन लिया। रेवाड़ी और बावल विधानसभा क्षेत्र से किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
जिला निर्वाचन आयुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि उम्मीदवार 12 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापास लिए जा सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में अधिकतम 4 लोगों को लाने की अनुमति होगी। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


बताया कि उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में सभी कॉलम भरने होंगे। यदि हलफनामे में कोई कॉलम रिक्त रह जाता है, तो रिटर्निंग अधिकारी उम्मीदवार को सभी कॉलम विधिवत भरे हुए संशोधित हलफनामा दाखिल करने के लिए नोटिस जारी करेगा। ऐसे नोटिस के पश्चात भी यदि कोई उम्मीदवार सभी पहलुओं से पूर्ण हलफनामा दाखिल करने में विफल रहता है, तो जांच के समय निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन पत्र अस्वीकृत किया जा सकता है।
विज्ञापन


उम्मीदवार को सुरक्षा राशि के रूप में जमा करवाने होंगे 10 हजार रुपये:
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन के समय उम्मीदवार को सुरक्षा राशि के रूप में 10 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। इसके अलावा जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति से संबंधित है, उन्हें संबंधित चुनावों में आधी राशि अर्थात 5 हजार रुपये सुरक्षा राशि के रूप में जमा करवानी होगी, चाहे वह सामान्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हो या आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें