फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में गांव जुड्डी के दो घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली उपमंडल के गांव जुड्डी में वीरवार की रात को चोरों ने एक किसान के घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने एक अन्य व्यक्ति के घर में भी सेंध लगा नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। नाहड़ चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जुड्डी निवासी रविदत्त ने कहा है कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। 18 मार्च को वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह वह एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर कमरे से करीब सात हजार रुपये की नकदी, एक जोड़ी चांदी की पाजेब व एक चांदी का हार चोरी कर ले गए। चोरों ने गांव में ही लीलूराम के घर में चोरी की वारदात की। चोर लीलूराम के घर से करीब 15 हजार रुपये की नकदी, सोने के कुंडल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें