रेवाड़ी। शहर में बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर बाजार में खरीदारी करने गए एक व्यक्ति के बैग से एक लाख रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में अलवर जिले के गांव महानपुर हाल मुकाम रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी निवासी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह 10 बजे के वह बाइक से शहर स्थित पीएनबी गए थे। वहां से 1 लाख रुपये निकाल कर बाजार में मोती चौक पर एक दुकान के सामने बाइक खड़ी कर खरीदारी करने लगे। कुछ देर बाद जब अपना बैग देखा तो उसमें रखे पैसे नहीं थे। आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। गोकल गेट चौकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।