फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़क हादसे में एक की मौत, 2 घायल

Fri, 22 Mar 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। हादसे में बुरी तरह से दुर्घनाग्रस्त हुई अर्टिगा। संवाद
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बनीपुर चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। ड्राइवर व एक अन्य शख्स घायल हो गया। मृतक की पहचान राजस्थान के शाहजापुर के गांव सख्तपुरा निवाली राकेश (32) के रूप में हुई है। तीनों वीरवार की सुबह बावल ओद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जैसे ही हादसे की जानकारी हुई तो मृतक के परिवार को मुआवजा और पत्नी को नौकरी दिलाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इतना ही नहीं कर्मचारी कंपनी के गेट पर बैठ गए। बता दें कि वीरवार को राकेश अपने घर से कंपनी की कार में सवार होकर ड्यूटी के लिए चला था। कार में राकेश के अलावा ड्राइवर और एक अन्य कर्मचारी था। जैसे ही बनीपुर चौक के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को उनके परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी काम छोड़कर पहले ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और फिर वापस कंपनी के गेट पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने मांग की है कि राकेश की पत्नी को नौकरी और परिवार को उचित मुआवजा मिले।

परिजनों का कहना है कि राकेश की एक छोटी बेटी और एक बेटा है। राकेश ही पूरे परिवार को चला रहा था। सूचना के बाद कंपनी के अधिकारी पहले ट्रॉमा सेंटर में मिलने पहुंचे और फिर कंपनी के गेट पर बैठे कर्मचारियों से बात की। खबर लिखे जाने तक आपसी सहमति नहीं बन पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें