रेवाड़ी। अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के गांव ब्राह्मणवास (नूरगढ़) निवासी नीरज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक राजपुरा खटावली रोड धारूहेड़ा पर किसी साधन के इंतजार में खड़ा है। उसके पास अवैध हथियार है। मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को उससे एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा रौद बरामद हुआ।