बावल थाना पुलिस ने फर्जी आरटीओ टैक्स काटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान जिले के गांव रूध निवासी हिम्मत सिंह के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता भंवर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बस लेकर से जयपुर से चंडीगढ़ जा रहा था। नैचाना कट के पास जिले के गांव रुध निवासी हिम्मत सिंह से आरटीओ टैक्स कटवाया था। रशीद आगे जाकर अंबाला आरटीओ को दिखाई तो उन्होंने यह रशीद फर्जी बताकर गाड़ी का चालान काट दिया था। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान थाना बावल पुलिस ने आरोपी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।