फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन चोरी के मामले में एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना शहर पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने के एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला सिरसा के गांव नटार निवासी संदीप उर्फ दिप्पी के रुप मे हुई है। शहर मोहल्ला बंजरवाड़ा निवासी शोभित अरोडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 8 मार्च को अपने घर में चार्जिग पर लगा रखा था। लेकिन कुछ समय बाद गायब मिला। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मिली शिकायत पर आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच मे मोबाईल फोन चोरी करने वाले आरोपी का पता लगाकर आरोपी युवक को अदालत से प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें