रेवाड़ी। महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने अपनी शिकायत में ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने महेंद्रगढ़ के बेवल निवासी खुशीराम को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे पुलिस बेल पर छोड़ दिया गया। संवाद