फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कॉपर स्क्रैप चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कसौला थाना पुलिस ने बावल आईएमटी में सेक्टर-3 स्थित मेटल कंपनी से कॉपर स्क्रैप चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के जिला शाहजहांपुर के गांव नागरपाल निवासी आकाश कुमार मौर्या के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-3 स्थित राजनंदनी मेटल लिमिटेड कंपनी के एचआर महेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि 19 अगस्त 2022 को उन्हें पता चला कि उनकी कंपनी के कुछ कर्मचारी रात के समय कॉपर स्क्रैप चोरी कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने स्क्रैप का स्टॉक चेक कराया तो रिकार्ड के अनुसार लगभग 500 किलो स्टॉक कम मिला। जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। कंपनी अधिकारी की तरफ से मामले में यूपी के जिला शाहजहांपुर के गांव नागरपुर निवासी आकाश मौर्या, जिला अलवर के गांव शाहजहांपुर निवासी सुनील चौहान, यमुनानगर जिला के मार्वाखुद निवासी सुनील कुमार, कैथल जिला के गढ़ी पट्टी निवासी आनंद कुमार, मुनेश कुमार और सिक्योरिटी गार्ड अरुण के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई थी। जो महेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में दो आरोपी मुनेश कुमार व सुनील चौहान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो साल से फरार एक और आरोपी यूपी के जिला शाहजहांपुर के गांव नागरपाल निवासी आकाश कुमार मौर्या को भी गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें