फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चौकी सेक्टर-3 पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.04 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया है। दरअसल, गत 18 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी नरेंद्र नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का धंधा करता है। सेक्टर-1 में नशीला पदार्थ स्मैक बेचने के लिए खड़ा हुआ है। इस सूचना पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 1.04 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें