रेवाड़ी। पुलिस ने मादक पदार्थ उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान विकास नगर रेवाड़ी निवासी अमन उर्फ डालचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया की 8 फरवरी को सूचना मिली थी कि योगेश उर्फ योगी नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 27.76 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा में मामला दर्ज करके आरोपी योगेश उर्फ योगी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी योगेश ने बताया की उसे यह अवैध मादक पदार्थ अमन ने उपलब्ध करवाया था। संवाद