फोटो: 10टाउन पार्क में भरा पानी। संवाद
- फोटो : अछल्दा-बिधूना मार्ग पर हवा टूटा पड़ा खंभा और हवा में झूलता एंगल।
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा में कभी आकर्षण का केंद्र होने वाला टाउन पार्क इन दिनों बदहाल है। इस पार्क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। टाउन पार्क की दीवारें टूटी हुई है। सालों से ग्रिल पर रंग नहीं हुआ है। शौचालय की स्थिति बदहाल है। इसके अलावा घास भी ज्यादा नहीं है और सफाई भी नियमित रूप से नहीं होती है। स्थिति यह है कि चारों तरफ पत्ते ही पत्ते बिखरे हुए मिलते हैं। इस कारण आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात के समय नशेड़ियों का यह अड्डा बन जाता है। पार्क के आस पास कचरे का ढेर देखने को मिलता है। इसके कारण वातावरण भी प्रभावित होता है। धारूहेड़ा के औद्योगिक सेक्टर को हुडा से लेकर एचएसआईआईडीसी को पूर्ण रूप से 2017 में सौंपा गया था। इसमें टाउन पार्क और वहां के कुछ एरिया अभी भी हुडा के पास है। टाउन पार्क धारूहेड़ा के पुराने इंडस्ट्रीज एरिया के नजदीक है।
पार्क के पास से गुजरते सड़क की भी स्थिति एकदम खराब है। बरसात के समय इन सड़कों पर पानी भर जाता है।
-
क्या कहते हैं लोग
पार्क की बदहाल दशा होने के कारण यहां पर सैर करने का भी मन नहीं करता है। इस पर जरूर अमल किया जाना चाहिए और व्यवस्था को सुधारना चाहिए।
विरेंद्र, धारूहेड़ा
टाउन पार्क काफी पुराना पार्क है। मगर जिस तरह से आज इसकी स्थिति बनी पड़ी है, काफी दयनीय है। जल्द समाधान होना चाहिए।
चेतन कुमार, मुख्य बाजार धारूहेड़ा
-
पार्क में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। इसकी सफाई नहीं होती है। पार्क साफ-सुथरा करना बहुत जरूरी है, क्योंकि सुबह-शाम लोग आते हैं।
राहुल जोशी, पार्षद, वार्ड नंबर 9 धारूहेड़ा
-
टाउन पार्क एक समय में काफी बेहतर पार्क था। मगर समय के साथ इस पर ध्यान नहीं देने कारण इसकी स्थिति बदहाल होती गई। कोई भी सुध लेने वाला नहीं है।
मुकेश, धारूहेड़ा।
वर्जन:
धारूहेड़ा के टाउन पार्क को लेकर अभी जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुछ दिनों पहले ही जॉइनिंग की है। जानकारी हासिल करने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
अमित कुमार, जेई, हुडा
-
धारूहेड़ा टाउन पार्क एचएसआईडीसी के अंतर्गत नहीं है। यह अभी हुडा के अधीन है।
राजीव गोयल, एक्सईएन, एचएसआईआईडीसी