बेटी के जन्म पर कुआं पूजन करते परिवार। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव नाहड़ में कपूर सिंह के घर दूसरी बेटी मानवी के जन्म पर परिवार ने पूरे गर्व और उल्लास के साथ कुआं पूजन कर खुशियां मनाई। परिवार का कहना है कि आज के दौर में बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं है। पिता कपूर सिंह ने बताया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं और वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और काबिलियत से आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां बोझ नहीं बल्कि परिवार और समाज के लिए गर्व का कारण हैं। इस अवसर पर परिवार ने यह संदेश भी दिया कि बेटियां समाज और परिवार का सम्मान बढ़ाती हैं और उनकी काबिलियत हर क्षेत्र में समान रूप से सराहनीय है। गांववासियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि बेटियों के जन्म पर आयोजित इस प्रकार के उत्सव समाज में सकारात्मक सोच और समानता की भावना को बढ़ावा देते हैं।