फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मीनाक्षी की जीत पर कोच बोले-कमाल कर दिया

विज्ञापन
38 स्वर्ण पदक विजेता मीनाक्षी हुड्डा। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
रोहतक। इंग्लैंड में हुई विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रुड़की गांव की बॉक्सर बेटी मीनाक्षी हुड्डा ने सोना जीता है। मीनाक्षी ने चार बार वर्ल्ड चैंपियन कजाकिस्तान की बॉक्सर नाजिम क्यजैबे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। उनकी जीत पर कोच विजय हुड्डा बाेले, मीनाक्षी ने कमाल कर दिया। जुलाई में बॉक्सिंग का वर्ल्ड कप कजाकिस्तान में हुआ था। इस वर्ल्ड कप में कजाकिस्तान की बॉक्सर नाजिम क्यजैबे के साथ ही मीनाक्षी का मैच फाइनल मैच था। उन्होंंने दावा किया कि इसमें मीनाक्षी को विवादपूर्ण तरीके से हरा दिया था जिसके कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जहां वर्ल्ड कप हो रहा था उसी देश की होने के कारण उस खिलाड़ी को फायदा हुआ। उन्होंने बधाई दी और आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें