फोटो : 16 दुर्गा अष्टमी पर कंजकों की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण करते सरस्वती विहार निवासी
रेवाड़ी। दुर्गा अष्टमी पर कंजकों की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कंजकों को उपहार देकर व्रत खोल गया। सरस्वती विहार निवासी उर्मिला वशिष्ठ ने दुर्गा अष्टमी पर शनिवार को कंजक पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में सुबह पहले मां दुर्गा की आराधना की। इसके बाद अपने घरों में कंजकों को बुलाकर भोजन करवाया। इससे पहले सभी कंजकों के जल से पैर धोकर उनके माथे पर तिलक किया। बाद में सभी कंजकों को हलवा, पूरी का भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी कंजकों को उपहार दिया गया।