फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीवरेज चोक, गंदा पानी सड़क पर जमा होने से परेशानी

Thu, 23 Nov 2023 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी के सीवरेज ब्लॉक होने की वजह से मार्ग पर जमा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
कोसली। भाकली बी व आसपास की कॉलोनियों में सीवरेज लाइन की सफाई न होने से समस्या बनी हुई है। ब्लाॅक होकर सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर जमा होने से लोग परेशान हैं। खास कर महिलाओं व छोटे बच्चों का घरों से निकलना दुभर हो गया है। वहीं, गलियों में जमे पानी से मक्खी मच्छर पनप रहे हैं जिसके कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस विषय में सुरेंद्र, विशवेन्द्र, बिजेन्द्र, भगवान सिंह का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी बंद पड़े सीवरेज कि सफाई न होने से गलियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है लेकिन इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। गंदा पानी सड़कों पर जमा होने से उससे उठती बदबू के कारण जीना दुभर हो रहा है। वहीं, भाकली से नठेडा को जाने वाले सड़क मार्ग पर रेलवे पार्क के पास जमा सीवरेज का पानी बीस गांवों के लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है।
विज्ञापन


आने जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार मामला उठाया, मगर फिर भी समाधान नहीं हो रहा है। काफी दिक्कतें हैं।

पवन

सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब रात के समय यहां से गुजरना पड़ता है। गिरने का भी खतरा रहता है। मगर इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इंद्रजीत

प्रशासन को जल्द से जल्द व्यवस्था को सुधारना चाहिए। क्योंकि इससे लोगों को लंबे समय से परेशानी रही है।

दयावान

समस्या के समाधान के लिए कई बार कहा गया। मगर आज तक कुछ भी नहीं हो पाया है। जल्द से जल्द इस समाधान हो।

रमेश

-

संज्ञान में मामला नहीं था। अभी आया है। जल्द ही इसका समाधान करवाया जाएगा।

अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें