ऑनलाइन पढ़ाते हुए शिक्षक भूपेंद्र यादव
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी कोरोना काल में घर पर ही ई लर्निंग के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है ।अध्यापक घर-घर जाकर बच्चों के फीडबैक और अन्य शिक्षण कार्य को पूरा करा रहे हैं। अब आने वाले 20 जून को जिला के 300 से अधिक सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत ऑनलाइन सभी परिजनों को फीडबैक दिया जाएगा इस दौरान बच्चों के द्वारा ईलर्निंग में आ रही समस्याएं उनके उनको दूर करने पर भी मंथन किया जाएगा । बता दें कि पहले पेटीएम केवल निजी स्कूलों तक सीमित थी ,लेकिन अब जिस तरह से कोरोना काल में जरूरत महसूस की गई सरकारी स्कूलों की पीटीएम के काफी सार्थक परिणाम दिखने लगे हैं।