रेवाड़ी। ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारियो के साथ बैठक कर दिशा निर्देश देते एसपी। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक ने वीरवार को लघु सचिवालय में ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिले में गुजरने वाली तेल पाइप लाइन और तेल डिपो की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी कंपनियों की पाइप लाइन पर चैकिंग स्टाफ (गश्त) निरंतर निगरानी करें। तेल डिपो पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाएं ताकी तेल डिपो के नजदीक होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। तेल पाइप लाइन से छेड़छाड़ की कोई सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। तेल डिपो पर सुरक्षा से संबंधित सभी अच्छे यंत्र होने चाहिए। समय समय पर तेल डिपो पर नियुक्त कर्मचारियों को माक ड्रिल का अभ्यास करवाना चाहिए। संवाद