दो मिनट का मौन रखकर नमन करते अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को नमन किया। इस दौरान सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए वीर जवानों ने अपना बलिदान दिया है। बड़ी संख्या मेंं देश के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी और कई पीढि़यों के बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है।