फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्याम बाबा का कीर्तन, चांदी का मुकुट चढ़ाया

Sat, 21 Nov 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बोलनी रोड स्थित बीएमजी सिटी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर बाबा का गुणगान किया और श्रद्धापूर्वक चांदी का मुकुट अर्पित किया। जन्मोत्सव की खुशी में कलाकंद का केक भी काटा गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए। इस अवसर पर राधेश्याम गुप्ता, दीपक भारद्वाज, अनिल, अनिल गोयल, पुजारी प्रकाश मिश्रा, शक्ति यादव, एडवोकेट अश्वनी तिवारी, कैलाश शर्मा, दीपक शर्मा, राज गर्ग सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें