रेवाड़ी। नेहरू पार्क में लोगों को संबोधित करते सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान। स्रोत: समिति
रेवाड़ी। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोकसेवा मंच ने नेहरू पार्क में जनसहयोग से पार्क सुधार और सौंदर्यीकरण समिति के कार्यों का अवलोकन किया। सहयोग का भरोसा दिया। अशोक प्रधान ने कहा कि शहर के सभी पार्कों का रखरखाव जरूरी है। शहर के जागरूक पार्कों को सुंदर बनाने और सुधारीकरण के कार्यों में योगदान दे रहे हैं। इससे निकट भविष्य में शहर सुंदर नजर आएगा। इस मौके पर समिति से रामचंद्र अग्घी, सुनील भार्गव एडवोकेट, प्रदीप शर्मा, केके बंसीवाल, परमानंद वसु आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संवाद