रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि जिला से संबंधित वर्ष 2024 के 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक के प्रस्तावित कलेक्टर रेट आपत्ति व सुझाव के लिए जिला रेवाड़ी की अधिकारिक वेबसाइट rewari.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति इस बारे में कोई आपत्ति है या कोई सुझाव देना चाहता है हो तो वह 7 दिसंबर 2023 तक ई-मेल आईडी dcrwrhry.nic.in, संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार कार्यालय में दे सकता है। कलेक्टर रेट तहसील और उप तहसील कार्यालयों में भी चस्पा कर दिए गए हैं।