रेवाड़ी। सत्संग में प्रवचन देते डहीना ब्रांच से मुखी महात्मा धर्मपाल। स्रोत: स्वयं
डहीना। संत निरंकारी मिशन से जुड़े सुरेंद्र निरंकारी ने गांव मोतला खुर्द में सत्संग का आयोजन किया। इसमें डहीना ब्रांच से मुखी महात्मा धर्मपाल ने सतगुरु स्वरूप में स्टेज ड्यूटी की सेवा और प्रवचन दिए। सत्संग में दूर-दूर से आए हुए सभी महात्माओं को भजन से प्रभु परमात्मा का गुणगान किया। धर्मपाल ने कहा कि हे इंसान तू अपने मूल की पहचान कर ले और अपने अस्तित्व को जान ले कहां से आया है। कहां पर तुझे जाना है। सुरेंद्र निरंकारी ने सभी महात्माओं के लिए लंगर की व्यवस्था की। संवाद