13जेएनडी05-बेलरखां गांव में टीबी मरीजों को पोषण किट देते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्
जींद। गांव बेलरखां में टीबी के आठ मरीजों को पोषण किट बांटी गई। एमपीएचडब्ल्यू प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि सरकार की ओर से डॉट्स कार्यक्रम के तहत टीबी के मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार बुखार होना, दो सप्ताह तक खांसी, बलगम के साथ खून आना, निरंतर वजन कम होना, रात के समय छाती में जलन व दर्द के साथ पसीना आना सभी टीबी के लक्षण हैं। यदि किसी भी व्यक्ति में इस प्रकार के लक्षण दिखाई दें तो पास वाले स्वास्थ्य केंद्र में अपने बलगम की जांच अवश्य करवाएं। इस अवसर पर रितु शर्मा, पिंकी, सुनीता, कुसुम, नीलम, रणधीर, कुलदीप, अजीत व अमित भी मौजूद रहे। संवाद