फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग छात्रा ने लगाया कांग्रेसी नेता पर अश्लील हरकते करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने एक कांग्रेस नेता पर नौकरी का झांसा देकर बुलाने, कार में सुनसान जगह पर ले जाकर अश्लील हरकतें करने व जातिसूचक अपशब्द बोलने का आरोप लगाते हुए शहर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस नेता ने कहा, आरोप सरासर गलत हैं। मैंने एसपी से मिलकर अपनी सफाई पेश कर दी है। इस मामले में जांच चल रही है। उसे विश्वास है कि उसके साथ न्याय होगा। सब कुछ जांच के बाद दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। इस बाबत, डीएसपी मुहम्मद जमाल ने बताया कि नर्सिंग छात्रा ने नेता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसकी जांच चल रही है। जांच के बाद ही इसमें कार्रवाई की जा सकती है।
छात्रा ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि वह करीब दो माह से कांग्रेस नेता के संपर्क में थी। उसने सत्ता व विपक्ष के नेताओं से राजनीतिक संबंध होने का दावा करते हुए नौकरी लगवाने व कॉलेज में फीस माफ कराने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने उसके मोबाइल नंबर भी कई राजनीतिक व्हाट्सएप ग्रुपों से जोड़ दिए। 16 जुलाई की शाम तीन बजे उसे बॉयोडाटा लेकर राव अभय सिंह चौक पर बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी उसे साहबी पुल के पास ले गया और अश्लील हरकतें करते हुए जबरदस्ती शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने उसे जातिसूचक अपशब्द बोलने शुरू कर दिए और उसे व उसके परिजनों को मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान आरोपी का कोई जानकार वहां पहुंच गया, जिसने उसे गाड़ी से बाहर निकाला। आरोपी का एक अन्य जानकार फोन पर पैसे का लालच देकर फैसला करने की धमकी भी दे रहा है। छात्रा ने सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने इन आरोपों को गहरी साजिश करार देते हुए कहा कि जांच में सच सामने आ जाएगा। मैंने फोन करना तो दूर कभी मिस कॉल तक नहीं की। शिकायतकर्ता और मेरे नंबरों की डिटेल से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। मैंने भी उस नंबर का हवाला देते हुए एसपी को शिकायत दी हुई है, जिस नंबर से मेरे खिलाफ एक मैसेज किसी ग्रुप में पोस्ट करके मुझे बदनाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें