संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान उदयराज राव, नंबरदार मीरपुर रामकिशन व जोगेंद्र राव ने ओलावृष्टि से फसल नुकसान का सर्वे किया।
नंबरदारों ने बताया कि गांव मीरपुर, ततारपुर, जाटी जांट, गोकलपुर, असदपुर व दोहना, धारूहेड़ा, कापड़ीवास, बुढाना, बुढानी आदि गांवों में ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसलों में भारी नुकसान पहुंचा है। सरसों की फसल खेत में सूखने के लिए रखी गई थी जो नष्ट हो गई। नंबरदारों का कहना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का बैंक पोर्टल बंद होने से किसान काफी परेशान हैं। फिलहाल क्षतिग्रस्त फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए 50 हजार रुपये मुआवजा व किसानों की कर्ज माफी करने की मांग की है। इस अवसर पर किसान रणबीर, लालचंद, सुरेन्द्र, हरिसिंह, प्रदीप, सुरेश, रामपाल आदि मौजूद रहे।