रेवाड़ी। नंबरदार एसोसिएशन की बैठक हेडमास्टर उदयराज राव नंबरदार की अध्यक्षता में बाल भवन में हुई। इसमें तय किया गया कि उनकी मांगों को जो पूरा कराएगा, उसे ही नंबरदार समर्थन देंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा में नंबरदारों के 28 हजार पद हैं। इनमें 18 हजार नंबरदार ही कार्यरत हैं। प्रेस सचिव जोगेंद्र राव ने रिक्त पदों पर नंबरदारों की नियुक्ति करने के लिए प्रत्याशियों से संपर्क करने का प्रस्ताव रखा। कहा कि जो भी उम्मीदवार नम्बरदारों की लंबित मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देगा, उसे समर्थन दिया जाएगा। बैठक में जगदेव सिंह, नरेंद्र, अर्जुन सिंह, धर्मसिंह, बीर सिंह, जसवंत सिंह, धर्म सिंह, शिवराज सिंह ने संबोधित किया।