फोटो : 12रेवाड़ी। बावल स्थित कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में गौ सेवा अभियान में भाग लेते स्वयंसेव
बावल। कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत गो सेवा अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर स्थित गोशाला में सफाई की व गायों को चारा खिलाया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने कहा कि स्वच्छता और गो सेवा भारतीय संस्कृति की पहचान हैं जिन्हें जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरजीत, एनएसएस समन्वयक डॉ. राम स्वरूप, डॉ. अलीशा सहित कॉलेज के सभी एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संवाद