फोटो : कन्या महाविद्यालय के नए भवन में एनएसएस शिविर का उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि व अन्य अधि
बावल। गांव प्राणपुरा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय के नए भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का उद्घाटन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ मुख्य अतिथि रहे। मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बीते 11 वर्षों में लिंग अनुपात में सुधार हुआ है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ, एनएसएस इकाई प्रभारी डॉ. पूनम, डॉ. दिलीप कुमार, विजेंद्र सरोज, डॉ. भूपेंद्र सिंह, दामोदर भारद्वाज, ईश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद