रेवाड़ी। मुख्यातिथि का स्वागत करते कालेज प्रशासन। स्त्रोत : कालेज
बावल। कन्या महाविद्यालय में एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नरेश यादव रहे। प्राचार्य ममता गुप्ता ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में भाग लेना चाहिए। युवा देश और समाज को नई दशा और दिशा देने का काम करते हैं। युवा देश का भविष्य होते हैं। 28 मार्च तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया की छात्राएं मतदाता जागरूकता, पानी बचाओ, प्रदूषण और सफाई अभियान चलाएंगी। संवाद