फोटो : 13सात दिवसीय विशेष कैंप का शुभारंभ के बाद एक साथ बैठे एचपीपीए स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ.
रेवाड़ी। राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ एचपीपीए के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर तीन के कम्युनिटी सेंटर में किया। इसमें 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र यादव और डॉ. अखिलेश कुमार ने संबोधित किया। सेक्टर-4 में एकता पार्क की सफाई, वाटर वर्क्स, सेक्टर 4 मार्केट की सफाई और प्रतिदिन विशेष विस्तार व्याख्यान होगा। डॉ. सतीश खोला ने कहा कि एनएसएस कॉलेज के शैक्षणिक कार्य में नोबेल प्रयोगों में से एक है। यह छात्रों और शिक्षकों के बीच निरंतर सामुदायिक बातचीत के माध्यम से स्वैच्छिक कार्य की भावना को विकसित करता है।