फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी के लोगों के लिए राहतभरी खबर, अब शहर में रोज होगी पानी की सप्लाई

Wed, 19 Apr 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बावल रोड पर टैंकर से पानी लेते लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पेयजल किल्लत से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। खूबड़ू हेड से मंगलवार की रात को पानी छोड़ दिया गया है। अब पानी जेएलएन नहर से होते हुए वीरवार की रात को दिल्ली रोड जेसी-3 पंप हाउस से लिफ्टिंग कर कालाका और लिसाना के वाटर टैंकों में पहुंचने की संभावना है। कालाका के वाटर टैंक में एक सप्ताह का पानी शेष रह गया है, जबकि लिसाना के टैंक बिल्कुल सूख चुके हैं।
21 अप्रैल की रात को पानी आने के बाद सूखे टैंकों को बड़ी मोटरें लगाकर लगभग एक सप्ताह भरने में लग जाएंगे।
हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वाटर टैंकों में अगर शुक्रवार को पानी पहुंच जाएगा तो शनिवार से शहर में सप्लाई नियमित की जा सकती है। इसके बाद जब तक नहर में पानी चलेगा, तब तक नियमित ही सप्लाई रहेगी। बता दें कि अभी पिछले एक पखवाड़े से शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन पेयजल सप्लाई दी जा रही थी। कई बाहरी कॉलोनियों में तो ऐसा हाल है कि वहां पानी पहुंच ही नहीं रहा था। शिकायत करने पर भी पानी नहीं मिल रहा था। ऐसे में अब नहर में पानी आने से इन कॉलोनियों को भी पानी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बड़ी मोटरों से टैंक भरने में लगेगा एक सप्ताह
जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार नहरी पानी सुबह वाटर टैंकों में आता है तो जल्दी लिफ्टिंग के लिए बड़ी मोटरें लगाकर जलघरों को भरा जाएगा। बड़ी मोटरों के बाद भी वाटर टैंकों को पूरी तरह भरने में एक सप्ताह लग जाएंगे, इसलिए मोटरें भी लगातार चलाई जाएगी।

जनसंख्या के हिसाब से नहीं स्टोरेज क्षमता
शहर की जनसंख्या के हिसाब से पानी को स्टोर करने की क्षमता नहीं बढ़ पाई है। गांव कालका में पांच वाटर टैंक हैं और लिसाना में दो वाटर टैंक हैं, जिनमें पानी स्टोर करके रखा जाता है। शहर में सप्लाई किया जाता है। इसके अलावा कालका वाटर टैंक 10 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) व लिसाना में 18 एमएलडी पानी की स्टोरेज क्षमता है। विभाग के अनुुसार कालका और लिसाना वाटर टैंक में फिल्टर यूनिटों की मेनटेनेंस का कार्य जारी है। इसके अलावा शहर को ओर वाटर टैंक की आवश्यकता है। राशनिंग के दौरान बारिश ने शहर को पेयजल समस्या से निजात दिलाई थी। नहरी पानी का शेड्यूल कुछ ऐसा है कि शहर के लोगों को हर माह पेयजल राशनिंग का सामना करना पड़ता है।

लिसाना में बन रहा 80 लाख गैलन की क्षमता वाला टैंक
शहरवासियों को पानी पर्याप्त मिले इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए लिसाना में एक ओर वाटर टैंक का निर्माण किया जा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से लिसाना गांव में पहले भी दो वाटर टैंक बनाए हुए है। दोनों वाटर टैंक की क्षमता तीन करोड़ चालीस लाख गैलन पानी की है। अब शहर में पानी की पूर्ति के लिए 184 लाख रुपये के खर्च से एक नया वाटर टैंक बनाया जा रहा है, जिसकी क्षमता 80 लाख लीटर होगी। इस नए वाटर टैंक को भरने के लिए दो नए पंप भी लगाए जाएंगे। अब तीनों वाटर टैंक स्टोरेज में पानी को एकत्रित करके ही शहर में सप्लाई दी जाएगी। शहर में प्रतिदिन 22.32 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई की जाती है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नया टैंक बनने से शहर में पानी की कमी नहीं रहेगी। वहीं इस टैंक की सप्लाई शहर के धारुहेड़ा चुंगी तक पाइपलाइन डालकर लाई जाएगी।
विज्ञापन




गर्मी के मौसम में पानी की डिमांड बढ़ जाती है। खूबडू हैड से मंगलवार की रात को ही पानी छोड़ दिया गया है। अब यहां पर पानी पहुंचने में दो दिन लग जाएंगे। 22 अप्रैल को पानी की सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।
- दीपक यादव, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें